06 December, 2008

Please save me from my wife – A request to police पुलिस वालों, मुझे मेरी बीवी से बचाओ

गाजियाबाद : आधुनिक कहे जाने वाले इस समाज में ऐसी महिलाओं की कमी नहीं है
जो किसी न किसी कारण से अपने पति से परेशान है। मगर ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जो अपनी पत्नी से परेशान हैं। कई महिलाएं तो ऐसी है जो अपने पति को मारपीट कर घर से बेघर करने लगी है। ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद इलाके में प्रकाश में आया।
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि पहले तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, अब वह शांति से अन्य मकान में रह रहा था तो वहां भी उसकी पत्नी आ धमकी। आरोप है कि उसकी पत्नी अन्य युवकों के साथ उसके मकान पर आई और वह घर में रखे हजारों रुपये और मोबाइल ले गई। यहीं नहीं उसने बेटी को भी नहीं बख्शा। उसके कानों के कुंडल भी वह छीनकर चली गई। इस प्रकरण में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
सीओ बॉर्डर एसपी सिंह को इस मामले में अमित पाल (बदला हुआ नाम) ने तहरीर दी है। इसमें उसने अपनी पत्नी शांतिदेवी (काल्पनिक नाम) और उसके साथ कई अन्य अज्ञात लोगों की शिकायत की है। उसने बताया कि वह पहले लोनी की गीतांजलि कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वहां किसी बात को लेकर पति पत्नी के संबंध बिगड़ गए। परिवार में एक लड़की है। विवाद के बढ़ने के बाद अमित पाल का आरोप है कि उसकी पत्नी ने मारपीट कर कई महीने पहले उसे घर से निकाल दिया और मकान पर खुद ही कब्जा जमा लिया।
पत्नी की पिटाई के बाद अमित पाल ने घर छोड़ दिया। फिलहाल वह साहिबाबाद इलाके की कॉलोनी गगन विहार में किराए के एक मकान में रहने लगा। वह अपनी बेटी को भी पत्नी के पास से अपने यहां ले आया। उसका आरोप है कि गुरुवार को उसकी पत्नी कई अन्य युवकों के साथ उसके मकान में आ घुसी। उस समय वह मकान से बाहर था। आरोप है कि उसकी पत्नी मकान में रखे सात हजार रुपये और अमित पाल का मोबाइल लेकर चली गई। यहीं नहीं उसने आरोप लगाया कि पत्नी के साथ आए युवकों ने अमित पाल की बेटी के कानों से कंुडल भी छीन लिए और उसके साथ बदसलूकी की। उसने पुलिस से खुद को और अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

Source:- Navbharat Times 6 December 2008http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3798253.cms

No comments: